Monday, April 19, 2010

क्यों

क्या क्या आप बता सकते हैं


क्यों जन्म लेने से पहले ही

मार दी जाती हैं लड़कियां

क्यों हर खुशी से पहले

दुख का कारण बनती हैं लड़कियां

क्यों उसके विश्वास को

लड़कों की ख्वाहिश के सामने

झुका दिया जाता है

क्यों उनकी परछाई को

हर शुभ कार्य से पहले

अशुभ मान लिया जाता है

क्यों उसे पैदा होते ही

चूल्हा चक्की में झोंक दिया जाता है

क्यों शिक्षा का दान देने से पहले ही

कन्यदान कर दिया जाता है

क्यों मेहन्दी के मिटने से पहले ही

दहेज के लोभ में

जला दी जाती हैं लड़कियां ??



क्या आप बता सकते हैं मुझे

इस क्यों का कारण

क्या आपके पास है इस क्यों का जवाब??



नहीं

आपके पास नहीं है,

क्योंकि आप ही हैं

इस क्यों का कारण

और यही है मेरे क्यों की वजह।।

No comments:

Post a Comment