Sunday, March 21, 2010

प्यार

WDप्यार क्या है

भीड़ भरी निगाहों में भी

जो आँखों से छलके,

वही प्यार है।



सूरज की सुनहरी

किरणों के समान

जो मन में उजास भर दें,

वही प्यार है।



जीने की अभिलाषा को

जो उत्साह से

सराबोर कर दे,

वही प्यार है।



प्रेम के एक पल में भी

जो सारी जिंदगी

जीने का अहसास करा दे,

वही प्यार है।



संकट के समय

जो 'मैं हूँ ना' का

विश्वास जगाए,

वही प्यार है।

No comments:

Post a Comment